Muslim Vidushiyon ki Ghar Wapsi
₹150.00
05 सितंबर 1980 को आंध्र प्रदेश ( अब तेलंगाना) के हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार में जन्मी मधु धामा पूर्व नाम बेगम फरहाना ताज की आस्था पवित्र वेदों में है। स्वामी दयानंद सरस्वती का अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने के बाद इन्होंने वैदिक धर्म अंगीकार किया और अपना नया नाम मधु धामा रखा । इन्होंने इतिहास, धर्म एवं भारतीय संस्कृति से संबद्ध एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, लेकिन इन सबके बावजूद ये गृहिणी हैं और इनका लेखन कार्य केवल सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध ही होता है। इनकी मातृभाषा तेलुगू है, जबकि शिक्षा का माध्यम उर्दू एवं अरेबिक रहा है और इन्होंने हिन्दी विवाह के बाद घर पर ही सीखी, ताकि अपने मन के उद्गार देवभाषा में व्यक्त कर सके।
Please fill in the fields below with the shipping destination details in order to calculate the shipping cost.
Weight | 500 kg |
---|
Related products
-
Durga Bhabhi
₹125.00Add to cartप्रस्तुत काव्यकृति ‘दुर्गा भाभी को पुस्तक के रूप में देखकर जहाँ एक ओर विशेष आनंद की अनुभूति हो रही है तो वही दूसरी ओर एक वेदना भी मन को कचोट रही है कि यह काव्यकृति इतने विलंब से क्यों लिखी गई ? यदि आज से मात्र सत्रह वर्ष पूर्व यह लिख गई होती तो मैं साक्षात रूप से इसे उस महान देवी के चरणों में समर्पित करके स्वयं को धन्य होने का आभास करता जो आजादी के पथ पर क्रान्ति को एक जलती हुई मशाल, महान क्रान्तिकारी भगवती चरण वोहरा को धर्मपत्नी, सरदार भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद आदि महान क्रांतिकारियों की सहयोगी, गदर पार्टी के महान नायक पृथ्वीसिंह आजाद के निर्देशन में सशस्त्र क्रांति का बिगुल बजाने वाली महान वीरांगना, निडरता की साक्षात पहचान, महान देशभक्त, महिला सशक्तिकरण की उद्घोषक, महान विदूषी महान शिक्षाविद, अतुलनीय त्याग की देवी, पूरी बीसवीं शताब्दी को अपने आँचल में समेटे (1907-1999), सत्तर वर्ष तक वैधव्य जीवन की अग्नि में तपी तपस्विनी, आजादी के पहले तथा आजादी के बाद के खट्टे-मीठे अनुभवों का संग्रह, बीसवीं सदी की क्रांति का सम्पूर्ण इतिहास, राष्ट्रभक्ति की प्रेरक, अपराजिता, अमरत्व को गौरवान्वित करने वाली, समस्त क्रान्तिकारियों, देशभक्तों, बलिदानियों की ‘भाभी’ के नाम से विख्यात ‘दुर्गा भाभी’ को शब्दों में बाँधना सरल तथा संभव नहीं है फिर भी उस देवी को श्रद्धांजलि स्वरूप यह काव्यकृति ‘दुर्गा भाभी’ उनके श्री चरणों के साथ-साथ राष्ट्र को भी भेंट कर रहा हूँ ताकि वह स्वयं उस भाभी का सही-सही आंकलन कर सके जिसे मेरी छोटी-सी लेखनी नहीं कर पाई है।
-
Sadavatsle Matribhumi
₹100.00Add to cartसदा वत्सले मातृभूमे ! पतत्वेष कायः त्वदर्थे !!
हे वत्सलमयी मातृभूमे ! तुम्हें नमस्कार करता हूँ। यह शरीर तुम्हारे निमित्त अर्पित है।
। यह तो स्पष्ट हो चुका है कि हिंदू संस्कृति, हिंदू मान्यताओं तथा भारतीय ज्ञान-विज्ञान को नष्ट-भ्रष्ट करने के लिए अंग्रेजों ने षड्यंत्र रचे । अंग्रेजों ने देखा था कि एक हज़ार साल तक गुलाम रहते हुए भी हिंदू ने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करने का प्रयास नहीं छोड़ा। अंग्रेजों के काल में तो आंदोलन अति उग्र हो गया था। यहाँ तक कि आंदोलन इंग्लैंड की भूमि तक पहुँच गया था।
यह इस कारण संभव हुआ क्योंकि हिंदुओं का अपनी संस्कृति, धर्म तथा ज्ञान-विज्ञान की श्रेष्ठता पर विश्वास स्थिर था । अंग्रेजों ने अनुभव किया कि हिंदुओं के मन से यह श्रेष्ठता समाप्त किए बिना आंदोलन दबाया नहीं जा सकता ।
अंग्रेजों द्वारा सबसे विनाशकारी षड्यंत्र था कांग्रेस की स्थापना । कांग्रेस की सदस्यता के लिए एक शर्त यह रखी गई थी कि वह अंग्रेजी शिक्षित होना चाहिए। और अंग्रेजी शिक्षा का उद्देश्य था हिंदुओं को अपने धर्म से विमुख करना ।
अंग्रेजी शिक्षा के विषय में, भारत में अंग्रेजी शिक्षा आरंभ करनेवाले मैकॉले ने अपने पिता को लिखे एक पत्र में कहा था – अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं जो सत्य हृदय से अपने मज़हब पर आरूढ़ हो ।
कांग्रेस के संस्थापक ह्यूम का आशय यह था कि हिंदुस्तान की राजनीति की बागडोर उन लोगों के हाथ में हो, जो यदि भारत को स्वतंत्रता देनी पड़े, तो हिंदू संस्कृति, हिंदू मान्यताओं तथा ज्ञान-विज्ञान को भ्रष्ट करते रहें ।
-
Vedo Mein Vigyan
₹200.00Add to cartवेदों को परमेश्वर की अमर वाणी माना जाता है, लेकिन कई मत और मजहब ऐसा मानते हैं कि उनकी अपनी किताब ही ईश्वरीय ग्रंथ हैं, लेकिन इसका निर्णय कैसे हो ? केवल विश्वास के आधार पर यह संभव नहीं। विज्ञान, तर्क और प्रयोगों के आधार ही किसी भी सिद्धांतों की प्रामाणिकता सिद्ध हो सकती है और वेदों में विज्ञान की बातों, तथ्यों और सिद्धांतों की प्रामाणिकता के लिए तर्क, विज्ञान और प्रयोगों का ही सहारा लिया जा सकता है। भारत में विज्ञान प्राचीन काल से रहा है, लेकिन पराधीनता के समय विज्ञान के स्थान पर लोग रूढ़िवादिता की ओर चले, जो घोर संकट काल सिद्ध हुआ ।
हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो की खुदाई से प्राप्त सिंध घाटी के प्रमाणों से वहाँ के लोगों की वैज्ञानिक दृष्टि तथा वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगों का पता चलता है। रामायण और महाभारत काल में भी विज्ञान अपनी उन्नति के शिखर पर था, लेकिन महाभारत के युद्ध के बाद जन संहारक हथियारों और वैज्ञानिक उपकरणों को नष्ट कर दिया गया था। लेकिन कालांतर में भारत में विज्ञान पुनः उन्नत होना शुरू हुआ। प्राचीन काल में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चरक और सुश्रुत, खगोल विज्ञान व गणित के क्षेत्र में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्ट द्वितीय और रसायन विज्ञान में नागार्जुन की खोजों का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है। इनकी खोजों का प्रयोग आज भी किसी-न-किसी रूप में हो रहा है ।
आज विज्ञान का स्वरूप काफी विकसित हो चुका है। पूरी दुनिया में तेजी से वैज्ञानिक खोजें हो रही हैं। इन आधुनिक वैज्ञानिक खोजों की दौड़ में भारत के जगदीश चंद्र बसु, प्रफुल्ल चंद्र राय, सी. वी. रमन, सत्येंद्रनाथ बोस, मेघनाथ साहा, प्रशांतचंद्र महाललोबिस, श्रीनिवास रामानुजम, हरगोविंद खुराना आदि का वनस्पति, भौतिकी, गणित, रसायन, यांत्रिकी, चिकित्सा विज्ञान, खगोल विज्ञान आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन कितनी आश्चर्य की बात है कि जो भी सिद्धांत खोजे जाते हैं वे सब वेदों में मिल जाते हैं।
-
VEDIC SANSKRITI ME GODHAN
₹180.00Add to cartविश्व के सभी देशों की अपनी अपनी संस्कृति है। आर्यों का धर्म वैदिक । कहलाता है। आर्य या हिन्दू अपने धर्म का मूल वेदों में मानते हैं। वैदिक संस्कृति में गोधन इस पुस्तक में गायों को लेकर जो बहुत सी संभावनाएँ प्रत्येक क्षेत्र में हैं उनको ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। इस विषय पर बहुत से शोधकार्य हो चुके हैं बहुत सी बातें प्रकाश में आ रही है जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, बहुत से शोध कार्य चल रहे हैं। विश्व में प्रत्येक देश देशी गाय पर रिसर्च कर रहा है, उसके महत्त्व को समझ रहा है किन्तु गो के अपने देश में ही कोई उसकी महत्ता को पहचान नहीं रहा कि वह क्या है, उसमें कितनी शक्ति है, उसके क्या गुण हैं।
इस पुस्तक के माध्यम से उस पर होने वाले अनुसंधान और उसके गुण दोषों को प्रस्तुत किया जाएगा। हमारे जीवन में उसका क्या मूल्य है? वह हमारे जीवन को क्या से क्या करने में सक्षम है। उसकी कमी होने पर हमारी संस्कृति पर क्या घातक प्रभाव पड़ रहें हैं। उसकी रक्षा न कर पाने की स्थिति में हम स्वयं की रक्षा नहीं कर सकेंगे। पृथ्वी पर जीवन नष्ट हो जाएगा। पर्यावरण पर उसका अत्यंत दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। आए दिन आने वाले भूकंप इसका ठोस उदाहरण हैं।
प्रकृति अनियमित होने लगी है, हम इस बात को समझ नहीं पाते इस कारण हमें पता ही नहीं है कि इस सब का मुख्य कारण गोवंश का विनाश होना ही है। पुस्तक को निम्न विषयों के माध्यम से सात अध्यायों में बांटा गया है। जिसके पश्चात् उपसंहार और प्रासंगिक सुझाव होंगे और अंत में सन्दर्भ सूची को प्रस्तुत किया जाएगा। कुछ चित्रों का भी स्थान रहेगा उसकी सूची अंत में रखी जाएगी।
-
Add to cart
पुस्तक का नाम – भारत का द्वितीय स्वातन्त्र्य समर लेखक का नाम – पुरुषोत्तम नागेश ओक भारतवर्ष को अंग्रेजों की दास्तान से मुक्त करने के लिए किए गए सन् 1857 के स्वातन्त्र्य संग्राम को प्रथम समर कहा जाता है। यह उचित ही है क्योंकि वह बड़े पैमाने पर, दृढ़तापूर्वक और वीरता से लड़ा गया था। यद्यपि अंग्रेजों ने इसे गदर का नाम ही दिया था। उस समय भारतीयों में स्वाभिमान था और उन्होनें इसे गदर मानने से मना कर दिया था। इस स्वातन्त्र्य समर के पश्चात् अंग्रेजों के सिहांसन को बुरी तरह हिला देनेवाला स्वातन्त्र्य समर एकमेव नेता सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में 1943 – 45 में लड़ा गया। यद्यपि 1857 के संग्राम के समान ये भी असफल ही रहा था किन्तु प्रथम युद्ध की अपेक्षा यह संग्राम अत्यन्त श्रेष्ठ था। जहां प्रथम संग्राम में कई भारतीय दल और मत अपने – अपने झण्डों के तले, अलग – अलग नेताओं के नेतृत्व में स्वतन्त्र रूप से युद्ध कर रहे थे किन्तु इस द्वितीय स्वातन्त्र्य संग्राम में हिन्दुस्थान के विभिन्न प्रान्तों के सैनिकों ने अकेले एक व्यक्ति सुभाषचन्द्र बोस के नेतृत्व तथा एक ही तिरंगे झण्ड़े के तले युद्ध किया। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों के पास कम ही सही किन्तु अंग्रेजों के समान ही आधुनिक युद्ध सामग्रियों की व्यवस्था थी। प्रस्तुत पुस्तक में इसी द्वितीय स्वतन्त्रता संग्राम का चित्रण किया गया है। इसमें तत्समय हुई घटनाओं का विवरण दिया गया है। उस महान संग्राम के महान यौद्धाओं और उनके कार्यों तथा उनकी परिस्थितियों का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक भारतीय जनमानसों को अंग्रेजी साम्राज्य के विद्रोह में हुए ऐतिहासिक संग्राम का परिचय करवाती है तथा देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। आशा है कि पाठक इस पुस्तक का मनोयोग से अध्ययन करेंगे।
Reviews
There are no reviews yet.