Baal Ved
₹50.00
संस्कृत,हिन्दी,उर्दू.और इंग्लिश भाषा में यह उत्तम संस्करण है,
एक सद्विप्रा बहुधा वदन्ति
ऋग्वेद 1-161-16
–
उस एक प्रभु को विद्वान लोग अनेक नामों से पुकारते हैं
اشورا یک ہے لیکن لوگ اسے الگ الگ ناموں سے پکارتے ہیں ۔
Scholars call on that God with many names.
Please fill in the fields below with the shipping destination details in order to calculate the shipping cost.
Weight | 200 kg |
---|
Related products
-
Add to cart
श्री सय्याह सुनामी ” का “हेमचन्द्र विक्रमादित्य ” वीर रस प्रधान उपन्यास है। आज के युग में ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता होते हुए भी प्रायः अभाव पाया जाता है।
वर्त्तमान युग में पूर्ण संसार में शान्ति, राजनीतिक दाँव-पेंच में, एक मोहरा मात्र रह गई है। इस पर भी शान्ति के बार-बार उच्चारण ने भीरुता ही उत्पन्न की है। भारत में शान्ति, उद्देश्य के स्थान पर एक कार्यक्रम बन गया है। अत: जानबूझकर अथवा अनजाने में, शान्ति के पुजारी जन-जन में शान्ति का संचार करने के स्थान पर अशान्ति उत्पन्न करने में ही योग्य हुए हैं ।
इस पर भी शान्ति की धूम है और भारत के लेखक भी इस सम्मोहनी मन्त्र के जादू में आकर वीर रस पर लिखना छोड़ बैठे हैं। भारत के महान् नेता तो युद्ध का उल्लेख करना भी एक गये जमाने की मूर्खता कहते हैं । अतः लेखकों ने नेता का संकेत पा वीर रस लिखने को भी गये जमाने का पशुपन मान लिया है। आज लेखक प्रायः शृंगार रस पर लिखने में ही अपने को कृत-कृत्य मानते हैं ।
“” ‘श्री सय्याह सुनामी” की इस पुस्तक ने वीर गाथा लिखने की कला का पुनरोद्धार करने का एक सफल प्रयास किया है। इसलिये मैं योग्य लेखक को बधाई का पात्र मानता हूँ ।
योग्य लेखक ने मुसलमानों के आक्रमण के समय हिन्दू अर्थात् तत्कालीन भारत के निवासियों की भूलों पर भी एक धीमा-सा प्रकाश डालने का यत्न किया है। मुट्ठी-भर मुसलमान इतने बड़े देश में अपनी राज्य सत्ता कैसे जमा बैठे ? उस समय क्या करना चाहिये था जो नहीं किया गया, उपन्यास के पात्र रविशंकर की समझ में तो आया परन्तु करने योग्य व्यक्ति करने में सफल नहीं हो सका।
-
Add to cart
पुस्तक का नाम – भारत का द्वितीय स्वातन्त्र्य समर लेखक का नाम – पुरुषोत्तम नागेश ओक भारतवर्ष को अंग्रेजों की दास्तान से मुक्त करने के लिए किए गए सन् 1857 के स्वातन्त्र्य संग्राम को प्रथम समर कहा जाता है। यह उचित ही है क्योंकि वह बड़े पैमाने पर, दृढ़तापूर्वक और वीरता से लड़ा गया था। यद्यपि अंग्रेजों ने इसे गदर का नाम ही दिया था। उस समय भारतीयों में स्वाभिमान था और उन्होनें इसे गदर मानने से मना कर दिया था। इस स्वातन्त्र्य समर के पश्चात् अंग्रेजों के सिहांसन को बुरी तरह हिला देनेवाला स्वातन्त्र्य समर एकमेव नेता सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में 1943 – 45 में लड़ा गया। यद्यपि 1857 के संग्राम के समान ये भी असफल ही रहा था किन्तु प्रथम युद्ध की अपेक्षा यह संग्राम अत्यन्त श्रेष्ठ था। जहां प्रथम संग्राम में कई भारतीय दल और मत अपने – अपने झण्डों के तले, अलग – अलग नेताओं के नेतृत्व में स्वतन्त्र रूप से युद्ध कर रहे थे किन्तु इस द्वितीय स्वातन्त्र्य संग्राम में हिन्दुस्थान के विभिन्न प्रान्तों के सैनिकों ने अकेले एक व्यक्ति सुभाषचन्द्र बोस के नेतृत्व तथा एक ही तिरंगे झण्ड़े के तले युद्ध किया। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों के पास कम ही सही किन्तु अंग्रेजों के समान ही आधुनिक युद्ध सामग्रियों की व्यवस्था थी। प्रस्तुत पुस्तक में इसी द्वितीय स्वतन्त्रता संग्राम का चित्रण किया गया है। इसमें तत्समय हुई घटनाओं का विवरण दिया गया है। उस महान संग्राम के महान यौद्धाओं और उनके कार्यों तथा उनकी परिस्थितियों का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक भारतीय जनमानसों को अंग्रेजी साम्राज्य के विद्रोह में हुए ऐतिहासिक संग्राम का परिचय करवाती है तथा देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। आशा है कि पाठक इस पुस्तक का मनोयोग से अध्ययन करेंगे।
-
Muslim Vidushiyon ki Ghar Wapsi
₹150.00Add to cart05 सितंबर 1980 को आंध्र प्रदेश ( अब तेलंगाना) के हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार में जन्मी मधु धामा पूर्व नाम बेगम फरहाना ताज की आस्था पवित्र वेदों में है। स्वामी दयानंद सरस्वती का अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने के बाद इन्होंने वैदिक धर्म अंगीकार किया और अपना नया नाम मधु धामा रखा । इन्होंने इतिहास, धर्म एवं भारतीय संस्कृति से संबद्ध एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, लेकिन इन सबके बावजूद ये गृहिणी हैं और इनका लेखन कार्य केवल सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध ही होता है। इनकी मातृभाषा तेलुगू है, जबकि शिक्षा का माध्यम उर्दू एवं अरेबिक रहा है और इन्होंने हिन्दी विवाह के बाद घर पर ही सीखी, ताकि अपने मन के उद्गार देवभाषा में व्यक्त कर सके।
-
Agust Kranti
₹200.00Add to cart“इस आन्दोलन में देश के सभी वर्गों का सहयोग मिला है, इसी कारण इस आन्दोलन की छवि किसी राज्य विशेष की न होकर, राष्ट्रीय रही है। सभी धर्म, जाति और आयु वर्ग के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आयु की दृष्टि से शहीदों की उम्र 16 वर्ष से 25 वर्ष सर्वाधिक है । शहीदों में केवल 566 की आयु का ब्यौरा प्राप्त हुआ है, जिनमें 37 केवल 15 वर्ष की आयु में बलिदान हो गये, 173 शहीद, 26 से 40 वर्ष की आयु के थे और 104 शहीद 40 वर्ष की आयु से ऊपर के थे। शहीदों की शिक्षा के मापदंड के ब्यौरे में केवल 268 शहीदों की शिक्षा के बारे में आँकड़े उपलब्ध हैं। 120 शहीद प्राइमरी (कक्षा एक से चार तक) शिक्षा प्राप्त थे। लगभग 100 शहीद मिडिल (कक्षा पाँच से आठ के बीच) तक तथा 39 शहीदों ने (कक्षा 9 से कक्षा 12 के बीच) हाई स्कूल / इन्टर तक शिक्षा प्राप्त की थी तथा 10 शहीदों ने स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा प्राप्त की थी । व्यवसाय की दृष्टि से केवल 502 शहीदों का ब्यौरा समाचार पत्रों में छपा है। इनमें 87 विद्यार्थी, 154 किसान, 13 दुकानदार, 87 आर्य समाजी कार्यकर्ता । स्व लघु व्यवसाय की दृष्टि से, 17 तेली, 6 बढई, 5 बुनकर, 4 नाई, 3 माली, 5
सुनार, 3 मल्लाह, 4 कहार, 1 दर्जी, 1 गडरिया । 40 कर्मचारी तथा 8 प्राइमरी स्कूल के अध्यापक थे।
-
Vedo Mein Vigyan
₹200.00Add to cartवेदों को परमेश्वर की अमर वाणी माना जाता है, लेकिन कई मत और मजहब ऐसा मानते हैं कि उनकी अपनी किताब ही ईश्वरीय ग्रंथ हैं, लेकिन इसका निर्णय कैसे हो ? केवल विश्वास के आधार पर यह संभव नहीं। विज्ञान, तर्क और प्रयोगों के आधार ही किसी भी सिद्धांतों की प्रामाणिकता सिद्ध हो सकती है और वेदों में विज्ञान की बातों, तथ्यों और सिद्धांतों की प्रामाणिकता के लिए तर्क, विज्ञान और प्रयोगों का ही सहारा लिया जा सकता है। भारत में विज्ञान प्राचीन काल से रहा है, लेकिन पराधीनता के समय विज्ञान के स्थान पर लोग रूढ़िवादिता की ओर चले, जो घोर संकट काल सिद्ध हुआ ।
हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो की खुदाई से प्राप्त सिंध घाटी के प्रमाणों से वहाँ के लोगों की वैज्ञानिक दृष्टि तथा वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगों का पता चलता है। रामायण और महाभारत काल में भी विज्ञान अपनी उन्नति के शिखर पर था, लेकिन महाभारत के युद्ध के बाद जन संहारक हथियारों और वैज्ञानिक उपकरणों को नष्ट कर दिया गया था। लेकिन कालांतर में भारत में विज्ञान पुनः उन्नत होना शुरू हुआ। प्राचीन काल में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चरक और सुश्रुत, खगोल विज्ञान व गणित के क्षेत्र में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्ट द्वितीय और रसायन विज्ञान में नागार्जुन की खोजों का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है। इनकी खोजों का प्रयोग आज भी किसी-न-किसी रूप में हो रहा है ।
आज विज्ञान का स्वरूप काफी विकसित हो चुका है। पूरी दुनिया में तेजी से वैज्ञानिक खोजें हो रही हैं। इन आधुनिक वैज्ञानिक खोजों की दौड़ में भारत के जगदीश चंद्र बसु, प्रफुल्ल चंद्र राय, सी. वी. रमन, सत्येंद्रनाथ बोस, मेघनाथ साहा, प्रशांतचंद्र महाललोबिस, श्रीनिवास रामानुजम, हरगोविंद खुराना आदि का वनस्पति, भौतिकी, गणित, रसायन, यांत्रिकी, चिकित्सा विज्ञान, खगोल विज्ञान आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन कितनी आश्चर्य की बात है कि जो भी सिद्धांत खोजे जाते हैं वे सब वेदों में मिल जाते हैं।
Reviews
There are no reviews yet.